सम्पूर्ण ज्योपिष का आधार जन्मपत्री ही है । जब तक जन्मपत्री सही रुप से नहीं बनाई जाती, तब तक फल कथन में पूर्णता और प्रमाणिकता नहीं आ पाती ।
जन्मपत्री अपने ढ़ग की पहली पुस्तक है, जिसके माध्यम से सही जन्मपत्री बनाना सरल ढ़ग से समझाया गया है । इस पुस्तक के अध्ययन द्धारा हज़ारों पाठक जन्मपत्री बनाने में सफल हुए हैं।
ओरिएंट पेपरबैक्सट द्धारा इस पुस्तक का परिवर्तित एवं परिवर्द्धित स्संकरण प्रकाशित किया जा रहा है । मैंने इस पुस्तक में दो नये अध्याय भी जोड़े है, जो पाठकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं । कुछ अन्य देशों के प्रसिद्ध शहरों के अक्षांश-रेखांश भी दे दिये हैं । अतः विदेशों में पैदा होने वाले जातकों की जन्मकुण्डली बनाना भी पाठकों के लिए सरल हो जायेगा।